Advertisement

वर्ली की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग

मुंबई। वर्ली में एक 33 मंजिला इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग इमारत के टॉप फ़्लोर में लगी है। वर्ली के प्रभादेवी इलाके की रेज़िडेंशल बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने के काम जारी है। खबरों के अनुसार बॉलिवुड की मशहूर ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का अपार्टमेंट भी इसी बिल्डिंग में है।

मराठे मार्ग में स्थित 33 मंजिला इमारत में बुधवार को आग लग गई। आग लगने के बाद से अभी तक करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्राधिकरण ने आग को ‘लेवल-2’ के स्तर का बताया है। आग बुझाने के लिए 6 फायर इंजन और 2 वाटर टैंकर मौके पर पहुंच गए हैं। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि इसके स्टाफ और फायर ब्रिगेड सहायता के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का प्रयास काफी तेजी के साथ किया जा रहा है। बिल्डिंग और इसके आसपास मौजूद लोगों को जरूरी मदद भी मुहैया कराया जा रहा है।

इस बीच दीपिका पादुकोण ने ट्वीट कर बताया कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने सबको धन्यवाद कहा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं ठीक हूं। सबको धन्यवाद। दमकल विभाग के कर्माचारियों के लिए दुआ करें जो अपना जीवन खतरे में डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।’

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *