Advertisement

चीता यज्ञेश शेट्टी की ‘वीमेन सेफ्टी बुक’ मार्च में

मुंबई। पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लोगो को और फिल्म इंडस्ट्री को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने वाले सुप्रसिद्ध मार्शल आर्ट एक्सपर्ट चीता यज्ञेश शेट्टी आजकल ‘वीमेन सेफ्टी बुक’ के ऊपर एक बुक अंग्रेजी में लिख रहे है, जो कि इस साल मार्च में आने की उम्मीद है। आजकल महिलायों पर हो रहे अत्याचार को देखकर ही उन्होंने इस पर बुक लिखने की इच्छा जागी और उनकी सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाते हुए, इसे लिख रहे है।

जिसे कार्बो जीन्स (कोलकत्ता) द्वारा पब्लिश किया जाएगा और बुक को तैयार करने में हांगकांग के विलियम बांड की सहायता ली जा रही है। वीमेन इंपॉवरमेंट के लिए चीता यज्ञेश शेट्टी द्वारा किये योगदान के लिए और ‘वीमेन सेफ्टी बुक’ लिखने के लिए ‘हर एक्सेलेंसी ऑफ़ थाईलैंड, मॉम लुआंग राजदरस्री जयांकुरा’ द्वारा प्रशंसा की गयी। यह बुक उनके द्वारा मुंबई या थाईलैंड में रिलीज़ होने की सम्भावना है। इसके बारे में चीता यज्ञेश शेट्टी कहते है,” इसमें बेहद आसान लेकिन पॉवरफूल टेक्निक दिया जा रहा है। जिससे महिलाएं अपनी सुरक्षा बेहद आसानी से खुद कर सके।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *