Advertisement

खड़गे बने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी

मुंबई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक मोहन प्रकाश के स्थान पर खड़गे की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी विभिन्न पदों पर नए नेताओं की नियुक्ति की गई है।

 


कांग्रेस ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा और मिजोरम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का भी गठन किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र का प्रभारी महासचिव नियुक्त करने के साथ-साथ सोनल पटेल को गुजरात, आशीष दुआ को हरियाणा और संपत कुमार को तेलंगाना के लिए सचिव नियुक्त किया गया है। गहलोत ने कहा कि पार्टी मोहन प्रकाश के योगदान की सराहना करती है। इसके अलावा कुमारी शैलजा को राजस्थान स्क्रीनिंग कमिटी का चेयरमैन बनाया गया है। राजस्थान में अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही दो अन्य सदस्य भी बनाए गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *