Advertisement

शौचालय निर्माण के क्षेत्र में महाराष्ट्र नंबर 1

मुंबई। घरेलू शौचालय बनाने में गुजरात और मध्य प्रदेश को पीछे छोड़ते हुए महाराष्ट्र नंबर 1 राज्य बन गया है। केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन शहरी योजना के तहत महाराष्ट्र सबसे ज्यादा घरेलू शौचालय बनाने वाला राज्य है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इसके बाद गुजरात और मध्य प्रदेश का नंबर आता है। पिछले साल नवंबर तक लक्षित किये गये 66.42 लाख शौचालयों में से 42.72 लाख घरेलू शौचालयों का निर्माण किया गया।

सरल शब्दों में कहें तो करीब 64 फीसदी लक्ष्य हासिल किया गया। सरकार ने दो अक्तूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य खुले में शौच, मैला ढोने को खत्म करना तथा नगर के कचरे को वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधित करना था। केंद्र सरकार शौचालयों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है जिसका उद्देश्य वर्ष 2019 तक शहरों को खुले में शौच से मुक्त करना है। पिछले साल नवंबर तक महाराष्ट्र ने 6.33 लाख घरेलू शौचालयों का निर्माण कराया था जबकि गुजरात में 5.60 लाख और मध्य प्रदेश में 4.93 लाख शौचालय बनाये गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *