Advertisement

गणपति की विदाई पर रो पड़े भक्त

मुंबई। मुलुंड पश्चिम के सुरेश महालुंगे परिवार की मन्नतों वाली डेढ़ दिन के गणपति का विर्सजन भांडुप पश्चिम के तालाब में परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया। हालांकि नम आंखों से विदाई देने के दौरान सभी गणपति की जय-जयकार के साथ-साथ गणपति बप्पा मोरया, पुडच्या वर्षी लवकर या का नारा बुलंद कर रहे थे।
इस अवसर पर महालुंगे परिवार के चंद्रकांत महालुंगे, सागर महालुंगे और वनिता के अलावा पारिवारिक सदस्यों में महिलाएं भी शामिल थी। दशकों से चल रही इस परंपरा को सुरेश महालुंगे परिवार का हर सदस्य बखूबी निभा रहा है। इस परिवार द्वारा गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की स्थापना की जाती है और दूसरे दिन शाम तक विर्सजन कर दिया जाता है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *