शामिल हुए 4 हजार गणमान्य
मुश्ताक खान/ मुंबई। बकॉल बुजुर्ग, मनुष्यों के कार्यों से जब ईश्वर प्रसन्न होते हैं तो वर्षा होती है। कुछ ऐसा ही दृष्य इस वर्ष विजयदशमी की संध्या समाज के महाभंडारा के समय भी देखा गया। ऊर्जा और शक्ति की देवी मां दुर्गा के विर्सजन के दौरान बादल छाए और बारिश ने अपना रंग दिखा दिया। इसके बावजूद चेंबूर साहू तेली समाज द्वारा आयोजित महाभंडारा में एक के बाद एक गणमान्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मिली जानकारी के अनुसार विगत 6 वर्षों से विजयदशमी की संध्या चेंबूर साहु तेली समाज (Chembur Sahu Teli Samaj) द्वारा महाभंडारा का आयोजन वाशीनाका (Vashinaka) में किया जा रहा है। समाज के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता (Avinash Gupta) ने बताया कि महाभंडारे का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाना व स्थानीय प्रतिनिधियों व जनता से रूबरू होना है। उन्होंने कहा की हर साल की तरह इस वर्ष भी नवरात्रोत्सव के पावन अवसर पर समाज के लोग व सदस्यों में एकजुटता देखने को मिली।
वहीं धार्मिक प्रवृति के राधेश्याम गुप्ता (उपाध्यक्ष) ने कहा कि विजयदशमी की संध्या समाज के महाभंडारा के दौरान हुई वर्षों ने इस बात को प्रमाणित कर दिया की बुजुर्गों का कॉल सत्य पर आधारित है। बहरहाल सदस्यों की एकजुटता व सहयोग से भंडारा का आयोजन व अतिथियों का सम्मान भी चेंबूर साहु तेली समाज का अभिकार्य है। इसके बाद सचिव अजनी गुप्ता (गज्जु) ने कहा की अतिथि भगवान का रूप होते हैं। हमें उनका आदर व सम्मान करना ही चाहिए।
महाभंडारा में समाज के सदस्यों ने विर्सजनकर्ताओं व आम जनता को दिल खोल कर शुद्ध शाकाहरी भोज कराया। अविनाश गुप्ता ने बताया की इस बार महाभंडारा में बतौर मुख्य अतिथि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मनोज बाबूराम गुप्ता और दीनानाथ गुप्ता आदि प्रतिष्ठित लोगों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के बुजुर्ग के हाथो किया गया। वाशीनाका में संपन्न हुए महाभंडारा (Mahabhandara) में टी सिरीज के गायक सुबोध चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर स्थानीय शिवसेना के विधायक तुकाराम काते (Tukaram Kate), प्रमोद शिदें (Pramod Shinde) आदि को विशेष उपहार के रूप में देवी लक्ष्मी माता की सुसज्जित फ्रेम, पुष्पगुच्छ और शॉल उोढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आम व खास लोगों के साथ- साथ बड़ी संख्या में विर्सजनकर्ताओं को महाभंडारा में शामिल किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सह सचिव विनोद गुप्ता (निगम) ने बताया की यहां हर साल करीब 3 से 4 हजार लोग महाभंडारा में शामिल होते हैं।
इसे सफल बनाने में कोषाध्यक्ष पिंटु गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष फूलचंद गुप्ता, सलाहकार गुलाबचंद गुप्ता, विवाह मंत्री जवाहिर गुप्ता, संघटक सत्यनारायण गुप्ता व रामसहाय गुप्ता (पोडई), प्रचारक सुर्दशन गुप्ता, प्रचार मंत्री गुलाब मुन्नीलाल गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक राजू गुप्ता आदि अहम भूमिका निभाते हैं।
![]()

















Leave a Reply