Advertisement

फाउंडेशन ने किया विधायक व अध्यक्ष का स्वागत

मुंबई। बिहार के विधायक सुधांशु शेखर और राजस्थान से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष संदीप सैनी के मुंबई आगमन पर कुशवाहा मौर्य माली सैनी प्रगतिशील फाउंडेशन की तरफ से होटल सी प्रिंसेस में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष कुमार राजीव, गोविंद सिंह कुशवाह, सचिव एस एन सिन्हा, सहायक सचिव सुनील दत्ता, कोषाध्यक्ष लालमोहन सिंह, रंगलाल सिंह, सुशील सिंह, अवधेश कुमार सिंह, लावकुश मौर्य, राम प्रवेश सिंह, सूर्य प्रकाश, दीपक कुमार और अनीश कुमार आदि गणमान्य मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के हरलाखी विधानसभा के विदायक सुधांशु शेखर इन दिनों गैर सरकारी दौरे पर मुंबई आए हुए हैं। उन्होंने कुशवाहा, मौर्य, माली और सैनी समाज के लिए उत्कृष्ट कार्यो को अंजाम दिया है। कुछ इसी तरह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष संदीप सैनी का भी सहयोग रहा है। आगामी कुशवाहा मौर्य माली सैनी प्रगतिशील फाउंडेशन के वार्षिक उत्सव की रूप रेखा तैयार की जा रही है। इसके मद्देनजर दोनों नेताओं ने मुंबई में रह रहे फाउंडेशन के सदस्यों से मुलाकात कर रूप रेखा पर विचार करेंगे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *