Advertisement

मुंबई में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

मुंबई। सोमवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में ‘बोल बजरंग बली की जय’ और ‘गोविंदा आला रे…’ की गूंज के साथ दही हांडी उत्सव मनाई जा रही है। गोविंदा पथकों और आयोजकों के साथ ही राजनीतिक दलों में भी दही हांडी उत्सव को लेकर बहुत उत्साह देखा जा रहा है। कई जगह भारी इनामी राशि का ऐलान किया गया है। ठाणे में पिरामिड वाली दही हांडी फोड़ने पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

दादर के छबीलदास लेन पर ध्वनि और प्रदूषणरहित दही हांडी उत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर ऊंची व कानफोड़ू आवाज और पानी का अतिरिक्त उपयोग नहीं किया जा रहा है। यह उत्सव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से मनाया जाने वाला एकमात्र आयोजन है।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मानव श्रृंखला और गोविंदाओं की सुरक्षा को लेकर कई शर्तें लगाई थीं, जिसके बाद कई नेताओं ने दही हांडी उत्सव के आयोजन से मुंह फेर लिया था। अब अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार नेता फिर से आयोजन कर रहे हैं। नेताओं के उत्साह और बड़े इनाम को देखते हुए रविवार को गोविंदा पथकों ने दही हांडी फोड़ने के लिए जमकर तैयारी की। दही हांडी उत्सव शांति पूर्ण ढंग से पूरा हो और इसमें नियमों का उल्लंघन न होने पाए, इसलिए पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। शहर के अस्पतालों को भी चौकस व्यवस्था की गई है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *