Advertisement

लालबाग के राजा को मिलीं सोने की मूर्तियां

मुंबई। महाराष्ट्र के सबसे बड़े पर्व गणपति की शुरुवात धूम-धाम से हो चुकी है। महाराष्ट्र में 12 दिनों तक गणेश महोत्सव की धूम रहेगी। लोगों ने उत्साह के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। इसके साथ ही मुंबई के प्रसिद्ध गणपति मंडल लालबाग के राजा की दानपेटी में मिले दान की गिनती शुरू हो गई है। एक भक्त ने 1 किलो 101 ग्राम के गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा दान में दी है। इस प्रतिमा की बाजार में कीमत 31 लाख के आसपास है। लालबाग के राजा को भक्तों ने भारी मात्रा में कैश भी दान में दिया है।

लालबाग के राजा को मिले कुल दान की गिनती अनंत चतुर्दशी के तक पूरी हो पाएगी। उसके बाद दान में मिली चीजों की नीलामी की जाएगी और दान में मिले पैसे को लालबाग के ट्रस्ट के अकाउंट में जमा करवाया जाएगा। हर साल गणेशोत्सव में लालबाग के राजा के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है।

उनके भक्तों में आमलोगों के अलावा कई वीवीआईपी लोग भी हैं। हर साल भक्त भारी मात्रा में कैश और गहने दान में देते हैं। दान में मिले आभूषण और कैश को गिशने में कई दिन लग जाते है। लालबाग के राजा के भक्त दानपेटी में दान के अलावा चेक से और ऑनलाइन भी दान करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *