Advertisement

चेंबूर में प्रतिष्ठान का पहला स्नेह समारोह

मुंबई। नव वर्ष एवं दीपावली के पावन अवसर पर कमल सेवा प्रतिष्ठान द्वारा स्नेह समारोह का आयोजन चेंबूर के फाईन आर्टस कल्चरल सेंटर में रविवार 22 अक्टूबर की शाम 7 बजे रखा गया है। यह जानकारी प्रतिष्ठान के समारोह से जुड़े सुशील दूबे ने दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दीपावली और नव वर्ष के पावन अवसर पर कमल सेवा प्रतिष्ठान द्वारा पहला भव्य कार्यक्रम चेंबूर के फाईन आर्टस में आयोजित किया है। मंडल के सदस्यों ने इस समारोह को यादगार बनाने के लिए अल्पाहार आदि की व्यवस्था भी की है।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता, मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक आशीष शेलार, अतिथि विशेष सामाजिक न्यायमंत्री महाराष्ट्र सरकार दिलीप कांबले, सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, प्रवक्ता कांता नलावडे, महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष प्रसाद लाड और महासचिव सुनील राणे विशेष तौर पर इस समारोह में आने की संभावना है।

प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संजय उपाध्याय और सचिव राजेश सिंह है। इसके अलावा राजाराम उपाध्याय, भानुदास तुलसुलकर, राजेंद्र साबले और राजा सूरी आदि इस समारोह को सफल बनाने के लिए तन मन से जुटे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *