Advertisement

माता के दर्शन को गए पत्रकार का सत्कार

मुंबई। हर साल की तरह इस वर्ष भी श्री सार्ईं श्रद्धा मित्र मंडल द्वारा भव्य नवरात्रोत्सव का आयोजन उल्हासनगर के खन्ना कंपाउंड में किया गया। मंडल द्वारा आयोजित 15वें नवरात्रोत्सव में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी जा रही है। मान्यताओं के अनुसार इच्छा पूर्ति माता के दर्शन और आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाता है।

आस्था की देवी का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। मंडल के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि पारंपरिक रूप से मंडल द्वारा जागरण व भंडारा की व्यवस्था की गई है। वहीं बी पी सिंह ने बताया की हर वर्ष इस मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ व उल्लेखनीय कार्य करने वाले एक गणमान्य को विशेष तौर से सम्मानित किया जाता है।

इस वर्ष पत्रकारिता व सामाजिक क्षेत्र से पत्रकार विनोद सिंह का सत्कार किया गया। सत्कार करने वालों में मंडल के पदाधिकारी विजेंद्र उमाकांत सिंह (बी. पी. सिंह), बृजेश गुप्ता, बृजेश दीक्षित और ए. पी सिंह आदि गणमान्य हैं। हालांकि मंडल की परंपरा के अनुसार यहां आने वाले अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया जाता है। आगामी 27 सितंबर को जागरण व 29 सितंबर को महाभंडारा का आयोजन किया गया है। मंडल के सदस्यों ने आम श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे महाभंडारा में उपस्थित हों।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *