Advertisement

जेएमवाईएम में दो फाड़, बनी नई संस्था

अध्यक्ष से नाराज रिक्शा वालों ने छोड़ा साथ!

विशेष संवाददाता/ मुंबई। झारखंडवासी महाराष्ट्र युवा मंच के अध्यक्ष की तानाशाही और मनमानियों से नाराज झारखंड के रिक्शा चालक व मालिकों ने नई संस्था का गठन किया है। करीब 200 रिक्शा वालों ने सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष भी चुन लिया है। इस तरह जोएमवाईएम और हाल ही में बनी झारखंडवासी मालक चालक संस्था में दो फाड़ हो गया है। नई संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता उर्फ कालिया को बनाया गया है। इस बैठक में एएमवाईएम के अधिकांश सदस्य मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर को चेंबूर के सावित्रीबाई फुले विद्या निकेतन में रिक्शा चालकों द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में झारखंडवासी महाराष्ट्र युवा मंच के अध्यक्ष गणेश गुप्ता की तानाशाही और मनमानियों को देखते हुए नाराज सदस्यों के अलावा रिक्शा चालक व मालिकों ने उन्हें पद से हटाने की मांग की। जेएमवाईएम के सदस्यों का कहना है कि स्थापना के बाद से अब तक गणेश गुप्ता अध्यक्ष पद पर कुंडली मारे बैठे हैं।

एक सदस्य ने बताया की मंच के चुनाव के मुद्दे पर जब भी चर्चा होती है तो कोई न कोई अडंगा लगाकर गणेश गुप्ता टाल देते हैं। उनके इस रवैये को देखते हुए हम लोगों ने नई संस्था का गठन किया है। इस बैठक में रिक्शा चालकों ने नई संस्था का नाम झारखंडवासी मालिक चालक रखा है और संस्था का अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता उर्फ कालिया को बनाया है। इस तरह अब जेएमवाईएम में दो फाड़ हो गया है।

गौरतलब है कि इस बैठक में 200 से अधिक रिक्शा चालकों ने हिस्सा लिया। उनका कहना है कि संस्था से जुड़ने का मतलब है कि की सभी एक दूसरे को सहयोग करें। लेकिन यहां अध्यक्ष के पास समय नहीं है। ऐसे में हमारी परेशानियों या दिक्कतों के समय कौन साथ देगा। इन्हीं कारणों से हम लोगों ने अपनी राह अलग कर ली है। कयास लगाया जा रहा है कि जेएमवाईएम के अन्य सदस्य भी अध्यक्ष की भूमिका से नाराज हैं ऐसे में विकल्प के तौर पर चुनाव कर दूसरे अध्यक्ष का चुनाव कराना बेहद जरूरी हो गया है। चूंकि बैठक में सभी सदस्यों का कहना है कि संस्था के अध्यक्ष गणेश गुप्ता अपने पद से इस्तीफा दें और संस्था का अध्यक्ष किसी और को बनाया जाए।

बैठक में गणेश गुप्ता को खास तौर से बुलाया गया था लेकिन वो नहीं आए। बैठक में राजेंद्र गुप्ता, सुरेन्द्र जागो साव, नरेश गुप्ता, ईश्वर गुप्ता , राम प्रकाश गुप्ता, सुमन रजक, फारुख अंसारी, वैद्यनाथ साहू, सुरेन्द्र साहू, हुल्लास साहू, विजय कुमार, लोचन साव, विनोद जी, मनोज साहू, श्याम साहू , भेखराज गुप्ता, नूपुर गुप्ता, मुंसी साहू, जितेंद्र कुमार, बद्री साव आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस संबंध में झारखंडवासी महाराष्ट्र युवा मंच के अध्यक्ष गणेश गुप्ता से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वे उपलब्ध नहीं थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *