Advertisement

जेएमवाईएम का 12वां स्थापना दिवस 4 को

मुंबई। झारखंडवाशी महाराष्ट्र युवा मंच का 12वां स्थापना दिवस समारोह 4 फरवरी को सावित्रीबाई फुले विद्या निकेतन हाई स्कूल में होने जा रहा है। सायन ठाणे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर स्थित इस स्कूल में शाम चार बजे समारोह का उदघाटन मुंबई और झारखंड से आने वाले गणमान्यों के हाथों किया जाएगा। यह जानकारी मंच के अध्यक्ष गणेश गुप्ता व खजांची राजेंद्र साव ने दी है।

झारखंडवाशी महाराष्ट्र युव मंच के सदस्यों के अनुसार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवक गिलर्बट डिसूजा, जिलाधिकारी श्याम शिवाजी घोलप और झारखंड, चतरा के भाजपा सांसद सुनील सिंह, मुंबई के पूर्व सांसद संजय निरूपम आदि होंगे। 12वां स्थापना दिवस समारोह का आगाज शाम चार बजे किया जाएगा।

इस समारोह में मुंबई, महाराष्ट्र और झारखंड से बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मंगेश कुडालकर, नगरसेवक राजेश फुलवरिया, पूर्व नगरसेवक गौतम साबले व तेली समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रीपु सुदन साहू भी इस समारोह में हिस्सा लेने वाले हैं। इस कार्यक्रम का संचालन रेडियो जॉकी प्रेम कुमार करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *