Advertisement

संघ ने मनाया 13वां झारखंड स्थापना दिवस

मुंबई। झारखंडी एकता संघ मुंबई द्वारा 13वां झारखंड स्थापना दिवस काफी धूम-धाम से मनाया गया। विलेपार्ले के नवीन भाई ठक्कर हॉल में आयोजित झारखंड महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि झारखंड के विधायक अरूप चटर्जी और विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक विनोद सिंह आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुंबई में रह रहे लाखो झारखंडवासियों ने गंगा जमुनी तहजीब को सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरीये पेश किया।

गौरतलब है कि झारखंड महोत्सव में कलाकारों ने, न केवल गंगा जमुना तहजीब को पेश किया बल्कि इस अवसर पर झारखंड और महाराष्ट्र के सांस्कृतिक संगम का भी आभास दिलायाा। इस कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष असलम अंसारी ने झारखंड और मुंबई से आए मेहमानों का जोरदार स्वागत किया। झारखंड से आए विशेष अति यों में निरसा के विधायक अरूप चटर्जी, विशिष्ठ अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह, जनार्दन पासवान, ए के मिश्रा (चाणक्य अकेडमी), ए के पांडे पूर्व आईएस, के पी बक्शी (पूर्व आईएस), एस एन सिंह, अलकेम सीईओ, आईओएल के जीएम संजय सहाय, आईआरएस आकाश जैन, उमेश अग्रवाल, चंद्र मोहन सिंह, फिरोज आलम, उद्योगपति तुषार जैन, चन्दन चौधरी, ओएनजीसी बिरजू गंझू, गायक सुरेश आनंद ने अपनी गायकी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

 

वहीं कवि राजेन्द्र मालवी, सुहाना नाज और ज्योति त्रिपाठी ने एक से बढ़ कर एक कविताएं सुनाई। संघ के अध्यक्ष असलम अंसारी ने आयोजन की सफलता के लिए झारखंडी एकता संघ के सभी पदाधिकारीयो एवं समस्त सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथि एवं सरकार में रहे मंत्रियों से मांग की है कि धनबाद से मुंबई के लिए ट्रेन चलाने एवं जल्द से जल्द मुंबई में झारखंड भवन बनाने में सहयोग करें। विधायकों ने झारखंडी एकता संघ की मांग को झारखंड सरकार से मिल कर बात करने का अश्वासन दिया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय प्रसाद, अनवर शेख, ताजहसन अंसारी, माथुर प्रसाद, अशरफ, रवि प्रसाद, कशिफुल्लाह, झारखंड के प्रभारी नौशाद आलम, असगर खान, विनोद प्रसाद, संतोष कुमार, अजमल खान आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *