Advertisement

3 मार्च को पुणे में जेईएस का महासम्मेलन

मुंबई। झारखंडी एकता संघ द्वारा झारखंड प्रवासी महासम्मेलन का आयोजन रविवार 3 मार्च को पुणे शहर के अन्नाभाऊ साठे हॉल में आयोजित किया गया है। यह जानकारी जेईएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने दी है।

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड प्रवासी महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यह है कि वर्षों से पुणे व महाराष्ट्र में रह रहे झारखंड के लोगों को एक दूसरे से मिलना और सभी को जेईएस के साथ जोडना है। ताकि समय पर एक दूसरे के काम आ सके। उन्होंने झारखंड के लोगों से अपील की है कि पुणे शहर के अन्नाभाऊ साठे हॉल में अधिक से अधिक संख्या में आकर महासम्मेलन को सफल बनाएं।

यह हॉल पुणे सतारा रोड पर स्थित विवेकानंद पार्क में स्थित है। महासम्मेलन का शुभारंभ 3 मार्च दोपहर 3 बजे किया जाएगा। झारखंड प्रवासी महासम्मेलन कार्यक्रम में पुणे के अलावा मुंबई व अन्य शहरों से भी जेईएस के कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *