Advertisement

हाजी से मिला जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल

मुश्ताक खान/ मुंबई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मुंबई सचिव विमल जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नवनियुक्त राज्यमंत्री हाजी अरफात शेख से मुलाकात कर समाज के विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। करीब आधे घंटे की इस मुलाकात में हाजी ने सभी मुद्दों को सुना और आश्वासन दिया की जल्द से जल्द इसका समाधान किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री हाजी अरफात शेख ने प्रतिनिधि मंडल को अस्वस्थ किया की राज्य में जैन समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। हाजी ने कहा की जैन समाज के लोगों के साथ मैं खड़ा हुं। इस प्रतिनिधि मंडल में सचिव विमल जैन के साथ विनोद जैन, सन्नी जैन और रौशन जैन आदि शामिल थे। बता दें कि अल्पसंख्यकों के मुद्दों को सुलझाने के लिए हाजी ने अपने साथ पैनल पर विशेष सदस्यों को रखा है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *