Advertisement

अवैध पार्किंग के लिए 56 गाड़ियों पर लगा जुर्माना

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने 26 अधिकृत पार्किंग (Authorized parking) के 500 मीटर के दायरे में अवैध पार्किंग (Illegal parking) करने के लिए रविवार को कम से कम 56 गाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया। एक अधिकारी ने बताया कि दो पहिया वाहनों पर 5000 रुपये और भारी वाहनों पर 15000 का जुर्माना लगाया गया है। देरी से जुर्माना अदा करने पर कुल राशि 23,250 रुपये हो सकती है। रविवार को 56 वाहनों को उठाया गया। इसमें से नौ गाड़ियों के मालिकों ने 10-10 हजार का जुर्माना चुकाया और उनकी गाड़ी छोड़ दी गयी। उन्होंने कहा कि बाकी 47 वाहनों पर देर से भुगतान का जुर्माना लगेगा।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *