Advertisement

RCF पुलिस स्टेशन में इफ्तार पार्टी संपन्न

मुंबई। रमजान शरीफ के 23वे रोजे को आरसीएफ पुलिस स्टेशन में इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस पार्टी में रोजेदारों के अलावा, मुहल्ला कमेटी और क्षेत्र के गणमान्यों को विशेष रूप से दावत देकर बुलाया गया था। इस इफ्तार पार्टी को सफल बनाने में पुलिस के मील स्पेशल आनंद राव धारे व विनोद पद्मन ने अहम भूमिका निभाई।

मिली जानकारी के अनुसार आरसीएफ पुलिस ट्रांबे विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त रामचंद्र माने और वरिष्ठ निरिक्षक श्रीकांत देसाई के नेतृत्व में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। वाशीनाका स्थित भारत नगर के मोहम्मद जाहीद खान के सहयोग से करीब 200 से अधिक लोगों को इफ्तार कराया गया।

इफ्तार पार्टी में इस्लामपूरा जमा मस्जिद के सदर सैय्यद महबूर, नौशाद शेख, शरीफ शेख, मधुकर सिरसाठ, फिरोज खान के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बताया जाता है कि आरसीएफ पुलिस द्वारा हर साल इफ्तार पार्टी, होली मिलन व अन्य त्योहारों पर इस परिसर के लोग पुलिस के संपर्क में रहते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *