Advertisement

नेहरूनगर में पत्रकारों की इफ्तार पार्टी संपन्न

मुंबई। हर साल की तरह इस वर्ष भी पत्रकारों द्वारा कुर्ला पूर्व के नेहरूनगर स्थित बालासाहेब ठाकरे सभागृह में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में रोजेदारों के अलावा बड़ी संख्या में समाजसेवक और पुलिस प्रशासन के अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। इफ्तार पार्टी के आयोजकों में सैय्यद एजाज (बब्लू), आनंद पांडेय, एजाज खान सहित क्षेत्र के अन्य पत्रकार शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस इफ्तार पार्टी में विशेष रूप से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त लक्ष्मी गौतम, पुलिस आयुक्त दीपक देवराज, शाहाजी उमप, सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश देसाई, नेहरूनगर के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक संजय काले, स्थानीय विधायक मंगेश कुडालकर, आरटीआई कार्यकर्ता (पत्रकार) अनिल गलगली, कासिम तांबोली, सलीम शेख (डीलक्स) आदि ने शिरकत की।

इस बार की इफ्तार पार्टी को उपनगर पत्रकार संघ का नाम दिया गया है। हालांकि इससे पहले सैय्यद एजाज (बब्लू), आनंद पांडेय, एजाज खान सहित क्षेत्र के अन्य पत्रकारों के सहयोग से किया जाता रहा है। इस इफ्तार पार्टी में मनोज कुलकर्णी, आनंद श्रीवास्तव, लतीफ शेख, प्रशांत अंकुशराव आदि बड़ी संख्या में टीवी चैनल और प्रिंट मीडिया के पत्रकार मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *