Advertisement

16 दिसंबर को खुलेगा म्हाडा का पिटारा

मुंबई। मुंबईकर को सस्ते घरों की कितनी जरूरत है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि म्हाडा के 1,384 घरों की लॉटरी के लिए सोमवार शाम तक करीब 2 लाख लोग आवेदन कर चुके थे। अब घरों का पिटारा 16 दिसंबर को खुलेगा। बता दें कि महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के सस्ते घरों के लिए बंपर आवेदन हुए हैं। पिछले एक महीने से म्हाडा के घरों के लिए आवेदन किए जा रहे थे। पहले ही दिन से मुंबईकरों ने म्हाडा के घरों में रुचि दिखाई थी। यही वजह है कि आवेदन के आखिरी दिन यानी सोमवार की शाम तक 1 लाख 86 हजार आवेदन हो चुके थे। इनमें से 1 लाख 47 हजार 981 लोगों ने अनामत राशि जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली थी। जिन लोगों ने अनामत राशि नहीं भरी थे, वे भरने की प्रक्रिया में थे।

रविवार की शाम तक 1 लाख 26 हजार 863 लोगों ने पंजीकरण कराया था, जबकि घरों के लिए 1 लाख 50 हजार 769 आवेदन हुए थे और इनमें से 1 लाख 874 लोगों ने अनामत राशि जमा कर दी थी। सोमवार को सुबह 11 बजे तक आवेदन की संख्या 1 लाख 74 हजार 130 तक पहुंच गई थी। वहीं, शाम पौने 6 बजे तक 1 लाख 86 हजार 792 लोगों ने आवेदन किया था, जबकि 1 लाख 47 हजार 981 लोगों ने अनामत राशि भी भर दी थी। हर घंटे यह आंकड़ा बदल रहा है, इसलिए देर रात तक कितने आवेदन हुए, इसका सही आंकड़ा मंगलवार को जारी होगा।

• आवेदन की आखिरी तारीख: 10 दिसंबर
• प्राप्त आवेदनों की सूची जारी: 13 दिसंबर, शाम 6 बजे
• वैध आवेदनों की अंतिम सूची जारी: 14 दिसंबर, शाम 6 बजे
• लॉटरी: 16 दिसंबर, सुबह 10 बजे से

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *