Advertisement

होटल के मालिक ने फेंका खौलता तेल, 2 अरेस्ट

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। खबर के मुताबिक उल्हासनगर में एक चाइनीज कॉर्नर वाले ने एक युवक को कढ़ाही का खौलता तेल डालकर जलाने की कोशिश की। युवक इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसका इलाज मध्यवर्ती अस्पताल में चल रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

पुलिस के अनुसार, मामला उल्हासनगर-4 का है। वीनस चौक पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित मनोज चाइनीज कोलीवाडा में मंगलवार की रात विकी म्हस्के चाइनीज फूड खाने गया था। खाने के बाद बिल को लेकर विकी का काउंटर पर बैठे सूरज विनोद राय से विवाद हो गया। विवाद होते ही विकी ने अपने भाई दीपक को भी वहां बुला लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में चाइनीज कॉर्नर मालिक दर्शन राय होटल के भीतर से जग लेकर आ गया और कढ़ाही में खौलता तेल भरकर दीपक पर फेंक दिया।

घटना में दीपक का चेहरा, कंधा और छाती बुरी तरह से जल गए। यह पूरी घटना सीवीटीवी में कैद हो गई। हालांकि पुलिस ने चाइनीज कॉर्नर में काम करने वाले भोला प्रसाद सुरेंद्र राय की शिकायत पर पीड़ित के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया। बाद में विट्ठलवाडी पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *