मुंबई। वाशीनाका के शिवसेना शाखा द्वारा हिंदू नववर्ष काफी धूम- धाम से मनाया गया। शिवसेना शाखा क्रमांक 147 की ओर से आयोजित गुडी पूजा व सत्य नारायण पूजा का भव्य आयोजन शाखा प्रमुख विजय नागावकर के नेतृत्व में किया गया। हिंदू नववर्ष, गुडी पाडवा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। इस अवसर पर विधिवत पूजा के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।
गौरतलब है कि मौजूदा युवा पीढ़ी को हिंदू नववर्ष की जानकारी देने के लिए, मुंबई सहित चेंबूर व अन्य जगहों पर पार्टी स्तर व कुछ संगठनों द्वारा जनजागृति अभियान भी चलाया गया। क्योंकि नई पीढ़ी को बचपन से ही जनवरी से नये वर्ष की जानकारी होती है। इस दौरान मुंबई सहित अपनगरों में जगह- जगह रैलियां निकाली गई।
इन रैलियों में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया व बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी के अलावा हिंदू धर्म के मानने वाले लोग शामिल हुए। इस अवसर पर अंजली संजय नाईक (नगरसेविका), राजेंद्र तुकाराम पोल (अणुशक्ति नगर विधानसभा उपविभाग प्रमुख), विजय नागावकर (शाखा प्रमुख), स्वाती सखाराम दबडे (महिला शाखा संघटिका) के अलावा उप शाखा प्रमुख व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बता दें कि हिंदू नववर्ष और गुडी पाडवा पूरे देश में काफी धूम धाम के साथ मनाया जाता है।
![]()












Leave a Reply