Advertisement

राज्यपाल और सीएम ने किया पत्रकारों का सम्मान

मुंबई। सांताक्रुज के लायंस क्लब ग्राउंड में काफी धूमधाम से उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यूपी के राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वरिष्ट पत्रकार विमल मिश्र को डॉ. राममनोहर त्रिपाठी स्मृति सम्मान और स्व. राजेश मिश्र स्मृति युवा पत्रकार पुरस्कार नवभारत टाइम्स के युवा पत्रकार राजकुमार सिंह को देकर सम्मानित किया।

अभियान संस्था के कर्ताधर्ता व महाराष्ट्र फिल्म-स्टेज एवं संस्कृति विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र पिछले 31 साल से लगातार उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन मुंबई में करते आ रहे हैं। इस साल सांताक्रुज के लायंस क्लब ग्राउंड पर भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर विमल मिश्रा और राजकुमार सिंह के अलावा भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान दिया गया।

वहीं अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ को नाजिर हुसैन स्मृति उत्तर कलाश्री सम्मान से सम्मानित किया। इसके अलावा कई अन्य गणमान्यों को पुरस्कृत किया गया। बताया जाता है कि नवभारत टाइम्स के ऑल राउंड युवा पत्रकार राजकुमार सिंह मौजूदा समय में राजनीति कवर करते हैं। इससे पहले सिंह महानगरपालिका के दिग्गज विश्लेषक के रूप में जाने जाते थे। युवा पत्रकार सिंह की उत्कृष्ट लेखनी को देखते हुए उन्हें स्व. राजेश मिश्र स्मृति युवा पत्रकार पुरस्कार से नवाजा गया है। श्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित राजकुमार सिंह को बधाई देने का सिलसिला जारी है।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *