मुंबई। महाराष्ट्र सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है। सरकार पर्यटन सर्किट के रूप में ‘मुंबई-औरंगाबाद-नागपुर’ त्रिकोण को विकसित करने की योजना बना रही है। प्रधान सचिव (पर्यटन) विजय कुमार गौतम ने बताया कि मुंबई-औरंगाबाद-नागपुर क्षेत्र का विकास जयपुर-दिल्ली-आगरा स्वर्ण त्रिकोण पर्यटन सर्किट की तर्ज पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि परियोजना की एक विस्तृत रिपोर्ट तीन महीनों में तैयार की जाएगी। इस उद्देश्य के लिए एक सलाहकार कंपनी की नियुक्ति के लिए दुनिया भर में निविदाएं जारी की जाएंगी। गौतम ने कहा कि राज्य में पर्यटन की विशाल संभावना है और यह अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने का समय है। उन्होंने कहा, ‘एक बड़ा राज्य होने के बावजूद हम अब भी पर्यटन के क्षेत्र में पीछे हैं जबिक हमारे पास विशाल तटरेखा, टाइगर सफारी और प्राकृतिक रूप से समृद्ध पर्यटक स्थल हैं।’
![]()













Leave a Reply