मुंबई। वाशीनाका के प्रियदर्शनी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल (Priyadarshani Sarvajanik Ganeshotsav Mandal) द्वारा गणपति उत्सव (Ganpati Utsav) का भव्य आयोजन किया गया है। यहां मंगलमूर्ति के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मंडल द्वारा गणेशोत्सव में विधिवत पूजा अर्चना कराई जाती है। इस मंडल की खासियत यह है कि यहां महाप्रसाद के बाद श्रद्धालुओं सहित यहां आने वाले हर व्यक्ति को पेट भर भोजन भी कराया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गणोशोत्सव के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से सबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस वर्ष भी प्रतिदिन करीब हर्षोल्लास के साथ गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। प्रियदर्शनी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना एन एच चावरीया ने 1971 में अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिल कर की थी। फिलहाल मंडल के अध्यक्ष हेमंत एन चावरीया, लक्ष्मण माने, सुरेश शिंदे, स्टीवन नडार, सुर्यकांत कांबले, कैलाश जयसवाल, कृष्णा वायल, सुभाष गोडे, अशोक धावडे, सलीम अमदानी, अंतोष नाडार और महेश अलेकर आदि के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस मंडल में हर वर्ष अलग-अलग झांकियां बनाई जाती है।
475 total views, 3 views today