Advertisement

वाशीनाका में विघ्नहर्ता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

मुंबई। आस्था के प्रतीक श्री गणेश की प्रतिमा को अनोखे रूप में सजाने का श्रेय लेने वाले एकता युवा संघ (Ekta Yuva Sangh) द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव (Ganeshotsav) में आरती के दौरान श्रद्धालुओं का हुजूम लग जाता है। पिछले 23 वर्षों से सुधाकर गिरधर पांडे, सत्यानंद सिंह (मुन्ना सिंह) व किशोर मोरे के सहयोग से चल रहे संघ में लगभग पूरे दिन श्रद्धालुओं का जत्था देवो के देव महागणपति का दर्शन करने आते हैं।

एकता युवा संघ (Ekta Yuva Sangh) द्वारा सुबह की आरती व महापूजा के बाद से लगातार प्रसाद व भंडारा का कार्यक्रम चलता ही रहता है। मान्यताओं के अनुसार इस संघ में विघ्नहर्ता के दर्शन करने वालों की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं।

इन्हीं कारणों से यहां दूर दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। वाशीनाका के आरसी मार्ग पर स्थित एकता युवा संघ के गणपति बप्पा की महिमा न्यारी है। हर साल की तरह इस वर्ष भी गणेशोत्सव को सफल बनाने में पांडे के अलावा रमेश सिंह, यश पांडे, आशिष सिंह, आयुष, सुभाष यादव, शिव पूजन, राजू गुप्ता, गोरख तायडे, प्रकाश कट्टियार, पप्पू पाठक आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *