Advertisement

गणपति विसर्जन के दौरान डूबे 11 लोग

मुंबई। श्रद्धा एवं पूरे उल्लास के साथ महाराष्ट्र में गणेशोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। पुलिस ने बताया कि रविवार रात 10 बजे तक मूर्ति विसर्जन के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्से में 11 लोग डूब गए। पुलिस महानिदेशक के नियंत्रण कक्ष, रायगढ़ और जालना से मिली खबर के मुताबिक तीन-तीन लोग डूब गए जबकि सतारा और भंडारा में दो-दो लोगों के डूब जाने की खबर मिली है । पिंपरी चिंचवाड में एक व्यक्ति के डूबने की जानकारी मिली है।

नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम तक मुंबई से इस तरह की किसी घटना की खबर नहीं मिली है । पूजा के समापन के दिन विभिन्न पूजा समितियों के अलावा घरों और मोहल्लों से धूम धाम और गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए झीलों, नदियों और समंदर का रूख किया ।

पुणे और मुंबई जैसे बड़े शहरों में, सजे धजे ट्रकों पर भगवान गणेश की मूर्तियां लेकर हजारों श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे। देश भर में 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी की शुरूआत हुई थी और यह त्यौहार रविवार को ‘अनंत चतुर्दशी’ पर संपन्न हुआ।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *