Advertisement

डेढ़ दिन के गणपति बाप्पा की विदाई

मुंबई। चेबूर के आशीष तालाब पर डेढ़ दिन के गणपति बाप्पा की विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपतिबप्पा मोरया अगले बरस तू लवकर या का नारा लगाते हुए आराध्यदेव को विदा किया। आरसीएफ पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच 390 से अधिक घरघुती आराध्यदेव का विसर्जन आशीष तालाब में किया गया। आरसीएफ के एसीपी रामचंद्र माने व वरिष्ठ अधिकारी श्रीकांत देसाई के माार्गदर्शन में जवानों ने विर्सजनकर्ताओं का भरपूर सहयोग किया।

वरिष्ठ अधिकारी देसाई के अनुसार आरसीएफ पुलिस की हद में कुल 3451 लोगों को गणपति बैठाने की अनुमता दी गई थी। इनमें 172 सार्वजनिक मंडल हैं। इसके अलावा कुछ घरगुती व अन्य मंडलों द्वारा गणेशोत्सव मनाया जा रहा हैं। वरिष्ठ अधिकारी देसाई ने बताया की पूरे क्षेत्र में अमन शांति का माहौल है। इस लिहाज से राज्य के महापर्व में सभी लोग एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। वहीं पी आई पवार ने बताया की क्षेत्र से लगातार लोग गणपति बाप्पा को विसर्जन करने के लिए आ ररहे हैं। इस लिहाज से 390 का आंकड़ा पार हो सकता है। विर्सजन के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हर तरफ पुलिस के जवान तैनात हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *