Advertisement

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम

मुंबई। महाराष्ट्र में गणेश महोत्सव की धूमधाम से शुरुआत हो चुकी है। भारी बारिश के बीच शुक्रवार को पूरे महाराष्ट्र में लोगों ने उत्साह के साथ आराध्यदेव का स्वागत किया। बता दें की महाराष्ट्र में 12 दिनों तक गणेश महोत्सव की धूम रहेगी। भारत के अन्य हिस्सों और विदेशों में भी यह महोत्सव भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।

विभिन्न सार्वजनिक मंडलों, आवास परिसरों और घरों में लोगों ने विघ्नहर्ता गणपति बाप्पा मूर्तियां स्थापित की हैं। गणेश की पूजा-अर्चना में आम से लेकर खास सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने भी मालाबार हिल स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में गणेश मूर्ति की स्थापना की है।

मुंबई में धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाने की परंपरा स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने शुरू की थी, तब से लगातार पिछले 125 सालों से यह मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध प्राचीन अष्टविनायक मंदिरों में जोर-शोर से यह उत्सव मनाया जाता है, जहां गणपति अपने विभिन्न स्वरूपों में स्वयंभू रूप से विराजमान हैं। इन मंदिरों में से मयूरेश्वर मंदिर, चिंतामणि मंदिर, गिरिजात्मजमंदिर, विघ्नेश्वर मंदिर, महागणपति मंदिर जो पुणे में हैं। बालेश्वर और वरदविनायक मंदिर रायगढ़ जिले में हैं और सिद्धिविनायक मंदिर अहमदनगर में।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *