मुंबई। हरी ओम् मित्र मंडल द्वारा 63वां गणेशोत्सव काफी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वाशीनाका स्थित शरद नगर के इस मंडल द्वारा प्रतिदिन शाम को विशेष आरती की जाती है। मंडल के अध्यक्ष सोनू नायडू ने बताया की हर साल की तरह इस वर्ष भी 7 दिनों के गणपति उत्सव में प्रतिदिन आरती व भजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है।
इस मंडल के अध्यक्ष सोनू नायडू, सचिव प्रतीक तेलंग और खजांची विजय राखुंडे हैं। शरदनगर के रहिवासियों के सहयोग से होने वाले गणेशोत्सव में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आस-पास के लोग भी गणपति बप्पा का दर्शन के लिए आते हैं।
![]()












Leave a Reply