मुश्ताक खान/ मुंबई। ओम् शिवधाम मित्र मंडल (Om Shivdham Mitra Mandal) द्वारा 27वां सार्वजनिक गणेशोत्सव काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां हर शाम उत्सव के दौरान विघ्नहर्ता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। मंडल द्वारा विधिवत आरती व अन्य पूजाएं की जाती हैं। कुल 62 फ्लैटों वाले शिवधाम को-ऑप हाउसिंग सोसायटी चेंबूर के आरसी मार्ग पर स्थित है। इस मंडल की स्थापना सोसायटी के सदस्यों ने 1992 में की थी। मौजूदा समय में सोसायटी व मंडल के अध्यक्ष चांद शेख हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मंडल द्वारा गणेशोत्सव के दौरान सोसायटी के लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। उत्सव के दौरान विघ्नहर्ता के दर्शन के लिए आस-पास के भक्त भी आते हैं। यहां के उत्सव में सबसे दिलचस्प बात यह है कि करीब 90 वर्षीय मोहिनी जाधवानी इतनी वयोवृद्ध होने के बावजूद उनकी ईश्वर के प्रति आस्था एवं भक्ति भाव पंडाल में उपस्थित भक्तजनों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।
जो कि वाकई काबिले तारीफ है, उनका जनून और जज़्बा नौजवान भक्तों से किसी मायने में कमतर नहीं था। बहरहाल मंडल द्वारा छोटे बच्चों व उनकी माताओं के लिए आयोजित कार्यक्रमों में जीतने वालों को परितोषित देकर सम्मानित किया जाता है। यहां दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को सम्मान पूर्वक प्रसाद दी जाती है। इसके अलावा मंडल द्वारा श्राद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। हर साल की तरह इस वर्ष भी चांद शेख, लालू जाधवानी, कर्ण किंगर, सागर वजिरानी, हर्षा किंगर आदि उत्सव को सफलतापूर्वक कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
![]()












Leave a Reply