Advertisement

आराध्यदेव आए दुनिया की खुशियां साथ लाए- शेलार

मुश्ताक खान/ मुंबई। हर साल की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ अमित शेलार (Amit Shelar) ने पारंपरिक रूप से गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के पावन अवसर पर आराध्यदेव की प्रतिमा को अपने निवास में स्थापित किया। आराध्यदेव के आगमन पर शेलार परिवार का हर सदस्य इतना खुश दिखा मानों इस संसार की सारी खुशियां सिमट कर उनके घर आ गईं।

भाजपा युवा मोर्चा के मुंबई उपाध्यक्ष अमित शेलार द्वारा पिछले 15 वर्षों से लगातार गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। उनके सराहनीय कार्यों में उनकी धर्मपत्नी व स्माइल डिलीवरी फाउंडेशन की उपाध्यक्ष मयूरी अमित शेलार भरपुर सहयोग करती हैं।

प्रचीन परंपराओं के अनुसार 10 दिनों की तक चलने वाले गणेशोत्सव में गणेश चतुर्थी का सबसे अधिक महत्व है। भाजपा युवा मोर्चा के मुंबई उपाध्यक्ष अमित शेलार ने बताया कि आराध्यदेव, गणपति के जन्मदिवस के रूप में गणेश चतुर्थी को मनाया जाता है, इसलिए कई मायनों में यह खास है। इस साल गणेशोत्सव 2 सितंबर से 12 सितंबर तक मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 10 दिनों के इस महोत्सव में हिन्दू धर्म में भगवान गणेश का विशेष स्थान है। अमित शेलार के अनुसार पारंपरिक रूप से हर शाम आरती होती है। इसके बाद पूजा अर्चना व महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। वहीं मयूरी अमित शेलार ने कहा कि चेंबूर में स्थित मेरे घर पर अपने पारिवारिक सदस्यों के अलावा मिलने जुलने वाले भी आराध्यदेव के दर्शन के लिए आते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *