Advertisement

प्रतिष्ठान का मुफ्त शिविर संपन्न

मुंबई। मनराज प्रतिष्ठान व अहले हक कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को कुर्ला कमानी (प) स्थित संजय नगर के नूरानी मस्जिद परिसर में 57वां मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रतिष्ठान के ट्रस्टी मनोज भाई नाथानी ने बताया कि मरीजों के बीमारियों की जांच कर जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां दी गई व चश्मा का वितरण किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार इस शिविर में आंखो की जांच, दांतों की जांच, मोतियाबिंद आपरेशन, वैद्यकीय सलाह के अलावा चश्मा वितरण किया गया। शिविर के दौरान रोगियों को वैद्यकीय सलाह भी दी गई। मनराज प्रतिष्ठान के ट्रस्टी मनोज भाई नाथानी ने नागरिकों से कहा कि इस तरह के शिविर में लोगों को विभिन्न प्रकार कि बीमारियों का सही मार्गदर्शन किया जाता है। ताकि समय रहते लोग अपनी बीमारियों का इलाज करा सकें। इस मौके पर रेहबर खान, जमाल खान, अलीम शेख सहित स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *