Advertisement

वाशीनाका में फ्री मेडिकल कैंप संपन्न

मुश्ताक खान/ मुंबई। अल-शिफा फाउंडेशन (Al-Shifa Foundation) की ओर से वाशीनाका के इस्लामपुरा में फ्री मेडिकल कैंप (Free medical camp, Islampura) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्पार्क लाइफ केयर (Spark life care) के अनुभवी डॉ. जय प्रकाश द्विवेदी, डॉ. प्रभाकर अहिरे ने अपने सहयोगियों के साथ करीब 200 मरीजों की जांच की। फाउंडेशन के सराहनीय फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस के दक्षिण मध्य मुंबई के जिला अध्यक्ष एड अभिषेक किशन मिस्त्री ने सहयोग किया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अल-शिफा फाउंडेशन की ओर से वाशीनाका (Vashinaka) के इस्लामपुरा जामा मस्जिद (Islampura Jama Masjid) परिसर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसीजी, बल्ड प्रेशर, डॉयबिटीज, प्रकृति परिक्षण, बी एम आई व बॉडी फिटनेस आदि की जांच स्पार्क लाइफ केयर के अनुभवी डॉ. जय प्रकाश द्विवेदी, डॉ. प्रभाकर अहिरे ने अपने सहयोगियों के साथ करीब 200 महिला व पुरूषों की जांच की।

जांच के बाद डॉक्टरों की सलाह पर कुछ मरीजों को मुफ्त में दवाईयां दी गई व जो दवाईयां उपलब्ध नहीं थी उसे होम डिलीवरी करने का आश्वासन फाउंडेशन के तौफीक खान व अब्दुल कलाम शेख ने दिया। फ्री मेडिकल कैंप में स्थानीय युवक एवं युवतियों ने फाउंडेशन के सदस्यों का भरपूर सहयोग किया। सहयोग करने वालों में शिवांगी जैस्वार, फातिमा सैय्यद, साधना विटकर, कासिम शेख, बिट्टू सिंह, अशफाक खान आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *