Advertisement

सार्वजनिक गणेश मंडल में मुफ्त स्वस्थ्य शिविर

मुंबई। अंधेरी पूर्व मरोल सागबाग में सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल द्वारा मुफ्त आरोग्य शिविर का आयोजन पूर्व नगरसेवक तुकाराम निकम द्वारा किया गया। इस शिविर में होली स्प्रीट हॉस्पिटल कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के अनुभवी डॉक्टरों ने सागबाग रहिवासियों की बारीकी से जांच कर दवाईयां भी दी। इस अवसर पर जनहित विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राय, शिवसेना के मोहन कांगने, मंडल के पदाधिकारी अमोल हांडे युवराज गायकवाड़, सतीश शेडगे, राजू सूर्यवंशी, शुभम सूर्यवंशी, वरिष्ट शिव सैनिक शांताराम हांडे आदि ने भी स्वस्थ्य जांच कराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *