Advertisement

कल्याण में 17 को मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिबिर

मुंबई। कुशवाहा मौर्य माली सैनी प्रगतिशील फाउंडेशन और सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले शिक्षण सहायक मंडल द्वारा 17 दिसंबर को मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिबिर का आयोजन किया गया है। कल्याण पश्चिम के माली समाज मंदिर, रामदासवाड़ी, सिंडीकेट में आयोजित इस शिबिर का उदघाटन स्त्री विशेषज्ञ डॉ. बिना कुमारी करेंगी।

यह जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र बालकृष्ण कल्याणकर व सचिव सच्चिदानंद सिन्हा ने दी है। उन्होंने कल्याण के नागरीकों से अपील की है की सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस शिबिर में अधिक से अधिक लोग लाभ लें। इस शिबिर में अलग-अलग रोगों के स्पेशलिस्ट करीब एक दर्जन डॉक्टरों का दल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *