मुंबई। दक्षिण मुंबई में एक टीवी पत्रकार के घर के निकट उन पर कथित रूप से हमला करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी मुंबई के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। इन सबको रविवार की देर रात तारदेव इलाके से पकड़ा गया था।
निजी टीवी चैनल में काम करने वाले हरमन गोम्स अपने दोस्त के साथ वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने चार से छह व्यक्तियों को अपने घर के पास देखा। पीड़ित के अनुसार, उन लोगों ने गोम्स को अपशब्द कहे और बाद में उन पर हमला किया। उन लोगों ने गोम्स के दोस्त को भी पीटा।
इस हमले में गोम्स बुरी तरह घायल हो गए और आंखों के निकट उन्हें छह टांके लगवाने पड़े। गोम्स की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी तरीके से एकत्र होना), 147 (फसाद) तथा 324 (घातक हथियारों से हमला कर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है।
![]()












Leave a Reply