Advertisement

मुंबई-पुणे एक्सप्रेव पर हादसे में चार की मौत

मुंबई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए एक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब पौने ग्यारह बजे खालापुर के पास एक ट्रक मुड़ते वक्त पलट गया और नीचे दूसरी लेन से गुजर रही दो कारों पर जा गिरा। उन्होंने बताया कि इनमें से एक कार सड़क के किनारे घिसटती हुई 40 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। उन्होंने बताया कि कार में सवार 2 महिलाओं समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए और उनका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *