Advertisement

फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़े 2 करोड़ 19 लाख रुपए

संवाददाता/ मुंबई। जवेरी बाजार (Zaveri bazaar) से चुनाव आयोग (Election Commission) के फ्लाइंग स्क्वॉड ने 2 करोड़ 19 लाख रुपए पकड़ा है। मतदाताओं को प्रभावित करने वालों के खिलाफ फ्लाइंग स्क्वॉड ने कार्रवाई तेज कर दी है। फ्लाइंग स्क्वॉड ने जवेरी बाजार से 2 करोड़ 19 लाख रुपए पकड़ा है। आयकर विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। इससे पहले भायखला इलाके में वेलोरो से 58 लाख 15 हजार रुपए और धारावी से 4 लाख 51 हजार 740 रुपए पकड़ा था।

चुनाव आयोग का फ्लाइंग स्क्वॉड उम्मीदवारों की हर गतिविधियों पर नजर रख रहा है। बुधवार को एलटी मार्ग पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जवेरी बाजार में कुछ लोग बड़े पैमाने पर पैसे लेकर आने वाले हैं। पुलिस ने चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड को इसकी जानकारी दी। फ्लाइंग स्क्वॉड ने जवेरी बाजार से 6 लोगों को पकड़ा। उनके पास दो बैग थे। जब बैग की तलाशी ली गयी, तो उसमें से 2 करोड़ 19 लाख रुपए बरामद हुए।

उनसे पूछताछ की गयी, तो उन्होंने ज्वेलरी व्यापारियों के पैसे होने की बात कही है। मामले की जांच आय कर विभाग कर रहा है। सोमवार को चुनाव आयोग का फ्लाइंग स्क्वॉड ने भायखला (प.) में एक संदिग्ध वेलोरो पकड़ा था। जब वेलोरो की तलाशी ली गयी थी, तो उसमें से 58 लाख 58 हजार 15 रुपए बरामद हुआ। एक अन्य मामले में चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड ने धारावी विधान सभा क्षेत्र में सायन जंक्शन पर एक संदिग्ध कार को पकड़ा था। जब कार की तलाशी ली गयी थी, तो उसमें 4 लाख 51 हजार 740 रुपए बरामद हुए थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *