मुंबई। रविवार को मुंबई में हुई पहली ही बारिश ने मनपा के दावों की पोल खोल दी है। मौसम विभाग ने मुंबई कुछ जगहों पर छिटपुट, तो कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। बता दे कि मुंबई में शनिवार रात से बारिश हो रही है। शनिवार को मुंबई में 3.59 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, पालघर में 9 सेंटीमीटर, जबकि सिंधुदुर्ग के मालवण में 8 सेंटीमीटर वारिश रेकॉर्ड की गई।
कमोबेश यही हाल ठाणे, नवी मुंबई, रायगड़ का भी रहा, जहां औसत 3 से 7 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। रविवार की सुबह जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगो को काफी परिशानियों का सामना करना पड़ा। मुंबई के पूर्व उपनगर, पश्चिम उपनगर में कई जगहों पर पानी भर गया।
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने मुंबई में 11 जून तक मानसून पहूंचने की संभावना व्यक्त की थी। मानसून आने की आहट पिछले दो दिन से मुंबई में प्री मानसून के रूप में भी दिखाई दी। जबकि 11 जून रविवार सुबह जोरदार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मुंबई सहित ठाणे शहर, कलवा और मुंब्रा के कई स्थानों पर पानी भर गया और घरों में गटर और नाले का पानी जा घुसा।
माना जा रहा है कि यह अभी शुरुआत है और बारिश के समय लोगों को और तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। मनपा प्रशासन ने नालों की सफाई 100 प्रतिशत होने का दावा किया था, लेकिन पहली ही बारिश ने मनपा की पोल खोल दी। ठाणे मनपा प्रशासन की तरफ से भी मनपा सीमा में नालों और गटरों की सफाई पूरी होने के दावे की पोल खोल खुल गई है।
![]()












Leave a Reply