Advertisement

किसानों ने खत्म किया आंदोलन

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हड़ताल कर रहे किसानो से मिले। जिसके बाद कर्जमाफी और अन्य मुद्दों पर हड़ताल कर रहे किसानों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। बता दें की किसानों के उग्र हड़ताल का असर बुधवार रात से ही दिखने लगा था। सब्जियां और दूध ले जा रही गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। बाजारों तक माल पहुंचने नहीं दिया जा रहा था।

मंडियों और डेयरियों तक सब्जी और दूध न पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए किसानों द्वारा हाईवे पर ट्रकों को रोका जा रहा था। सतारा, अहमदनगर और नाशिक राजमार्गों पर ट्रक रोके गए। दूध और सब्जियां रोड पर फेंके गए।

मंगलवार रात किसान क्रांति जन आंदोलन कोर कमिटी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच सरकारी आवास पर हुई बैठक में सीएम फडणवीस ने किसानों की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया है। इस बैठक में किसानों ने मुख्यमंत्री से पूर्ण कर्जमाफी की मांग की, जिसपर मुख्यमंत्री ने एक महीने का वक्त मांगा।

आपको बता दें कि कर्ज माफी और फसलों के उचित समर्थन मूल्य को लेकर राज्य भर के किसान दो दिन से आंदोलन पर थे। उनके आंदोलन की वजह से दूध और सब्जी की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा था। लेकिन अब आंदोलन खत्म होने से आम लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौट आएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *