Advertisement

मुंबई हादसे की दर्दनाक तस्‍वीरें..

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के एलफिन्सटन रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के चलते 22 लोगों की मौत से पूरा शहर गमगीन है। सुबह करीब 10:30 बजे के वक्त जब यह हादसा हुआ, तब कोई ऑफिस जाने की तैयारी में था तो कोई घरेलू काम से बाहर निकला था। लेकिन, किसे पता था कि इनमें से 22 लोगों की यह आखिरी यात्रा साबित होगी।

ब्रिज पर कितनी भीड़ थी इसका अंदाज़ा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है। मुंबई में कई स्‍टेशनों पर भीड़ के ये दृश्‍य आम होते हैं, लेकिन जहां ये हादसा हुआ वह स्‍टेशन छोटा और ब्रिज संकरा था। हालांकि अचानक इतनी भीड़ का अंदाजा किसी को नहीं था। सीढि़यों की रेलिंग से लटके लोग और नीचे भीड़ के पैरो तले दबे कुचले जा रहे महिलाएं, बच्‍चे और लोग। हादसे के वक्‍त चारो ओर एक चीख पुकार थी। लोग मदद की पुकार कर रहे थे।

जब अफरा-तफरी मची तो जिसको जहां समझ आया वह भागता नजर आया। समझ ही नहीं पाया कि वह किसी पर चढ़ रहा है, कौन कुचला जा रहा है। कई लोग तो ब्रिज से कूद गए तो कई लटके हुए थे और उनका हाथ छूट गया। कई चीखते रहे तो कई लोगों की आवाजें हमेशा के लिए खामोश हो गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *