Advertisement

वाशीनाका में शांति पूर्वक मना ईदुल अज़हा

मुंबई। वाशीनाका के ईदगाह में हर्षोउल्लास के साथ ईदुल अज़हा की नमाज अदा की गई। आरसीएफ पुलिस के कड़े बंदोबस्त में नागाबाबा नगर स्थित बाबा बावड़ी के रमजान शाह कादरी ईदगाह मैदान में ईदुल अज़हा की नमाज के बाद सत्कार समारोह का आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि आरसीएफ पुलिस स्टेशन की हद में कुल 26 स्थानों पर शांतिपूर्वक ईद अल अज़हा की नमाज अदा की गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीकांत देसाई के मार्ग दर्शन में आरसीएफ पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की टोलियों ने ईदगाह मैदान से लेकर सभी स्थलों का दौरा किया।

नमाज के बाद देश और दुनिया मे अमन शांति की दुआएं मांगी गई। बाबा रमजान शाह कादरी ट्रस्ट द्वारा आयोजित सत्कार समारोह में वरिष्ठ अधिकारी श्रीकांत देसाई को ट्रस्ट के अध्यक्ष सैय्यद मेहबूब के हाथों शॉल और मिठाइयां देकर नवाज गया। इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों को ट्रस्ट की ओर से शॉल और मिठाइयां दी गई।

इस अवसर पर पी आई सुनील रसाल, मिलिंद कुरडे, ए पी आई शरद जाधव, शान्तोष डांगे, हर्षद पाटिल आदि मौजूद थे। वहीं ट्रस्ट की ओर से सैय्यद खालिद नईम, डॉ. शम्मी खान, इसहाक शेख आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *