Advertisement

हिंदी दिवस पर रायन इंटरनेशनल में विशेष कार्यक्रम

मुश्ताक खान/ मुंबई। हर साल की तरह इस वर्ष भी हिंदी दिवस के अवसर पर गोरेगांव पूर्व स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूल प्रबंधन सहित शिक्षक और छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बता दें कि अंग्रेजी माध्यम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस का मनाया जाना अपने आप में काफी मायने रखती है। बहरहाल हिंदी दिवस को रायन इंटरनेशनल स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। छात्रों ने अनेक कार्यक्रम तैयार किए थे। छात्रों ने हिंदी में प्रार्थना पढ़ी। अनेक गीतों का गायन किया तथा प्रसिद्ध कवियों द्वारा रचित कविताओं का पाठन किया। छात्रों ने बड़े उत्साह को नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इनमें एक छात्र ने हिंदी दिवस की महिमा पर चर्चा भी की। इस प्रकार हिंदी दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *