मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारी बारिश (Mumbai Heavy rain) के कारण बेहाल है। शुक्रवार से जारी बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण कई रूटों पर मुंबई लोकल की सेवाएं रद्द कर दी गई है जबकि 7 फ्लाइट्स को कैंसल किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को कई इलाकों में लोगों को तेज बारिश के साथ हाई टाइड का भी सामना करना पड़ेगा और इस दौरान समुद्र में 4.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से बचें।
भारी बारिश के कारण शनिवार को अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, तीन लापता और एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। वहीं नवी मुंबई में पिकनिक मनाने निकली चार लड़कियां ड्राइविंग रेंज के पास झरने में बह गईं। यह हादसा खारघर की पांडवकड़ा पहाड़ियों के पास हुआ है। स्थानीय प्राधिकरण का कहना है कि एक लड़की का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है।
पुणे के सांगवी इलाके में भारी वर्षा के बाद घरों में पानी घुसा पानी। पुणे शहर में बाढ़ जैसी स्थिति के बाद पुणे नगर निगम द्वारा 500 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। पुणे के सांगवी इलाके में भारी वर्षा के बाद घरों में पानी घुसा पानी। पुणे शहर में बाढ़ जैसी स्थिति के बाद पुणे नगर निगम द्वारा 500 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
352 total views, 2 views today