Advertisement

मुंबई में महिला ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

मुंबई। देवनार पुलिस ने मादक पदार्थ का खरीद-फरोख्त करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से साढ़े बारह किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ में गांजा तस्करों के विषय में अहम जानकारी मिली है। पुलिस गांजा तस्करों की खोजबीन में जुटी हुई है।

देवनार पुलिस स्टेशन के पुलिस उप निरीक्षक विक्रांत सकपाल को गुप्त सूचना मिली कि देवनार के गौतम नगर रहने वाली एक महिला गांजा की खरीद-फरोख्त करती है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्ताराय शिंदे के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक सकपाल, महिला उप निरीक्षक सरस्वती नटार, सिपाही मीर, गोगले, सालुंके, पाटिल, भोसले, सेल्दारकार और महिला सिपाही कांबले की टीम ने संदिग्ध महिला के घर पर छापा मारा। पुलिस को महिला के घर से साढ़े बाहर किलो गांजा बरामद किया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान जायदा बानो जावेद हुसैन शैख़ (40) के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में पता चला कि जायदा शेख ड्रग्स के काले धंधे में काफी समय से सक्रिय है। वह स्कूली छात्रों को गांजा सहित ड्रग्स सप्लाई करती थी। पुलिस जायदा के साथ ड्रग्स की तस्करी में लिप्त दूसरे आरोपियों की खोजबीन कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *