मनहास का नाम सामने आया
संवाददाता/ मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस (Congress) को मजबूत करने के लिए कांग्रेस प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Khadge) ने राज्य के सभी दिग्गज नेताओं से मुलाकात की। बैठक में महाराष्ट्र से ज्यादा मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) की चर्चा हुई। खड़गे को बताया गया कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर कांग्रेस की पकड़ ढीली पड़ती जा रही है। उसे मजबूत करने की जरूरत है।
गुरुवार की सुबह एमसीए क्लब में चंद्रकांत हंडोरे (Chandrakant Handore), यूसुफ अब्राहनी, बलदेव खोसा, अलका देसाई, उपेंद्र दोषी, राजन भोसले, वीरेंद्र उपाध्य, जाकिर अहमद, बी जी शिंदे, भावना जैन, शिवजी सिंह, प्रवीण नाईक सहित तमाम नेताओं ने मुलाकात कर मुंबई कांग्रेस के फिर से सुनहरे दिन वापस लाने पर चर्चा की।
खड़गे को बताया गया कि आज पार्टी सत्ता में है इसलिए मुंबई में पार्टी को मजबूत करने के बारे में नए सिरे से प्लान बनाया जाय। उसके लिए एक मजबूत अध्यक्ष की जरूरत है, जो सभी को साथ लेकर चल सके। इन्होंने खड़गे के सामने अमरजीत सिंह मनहास (Amarjeet Singh Manhas) का नाम रखा।
मुंबई के नेताओं ने खड़गे को बताया की आगामी मनपा चुनाव में पार्टी का मुकाबला भाजपा और शिवसेना से होगा। इनकी लड़ाई में कांग्रेस निकल सकती है लेकिन उनके लिए अभी से ही मास्टर-प्लान बनाना होगा। अभी से ही काम पर लगना होगा। वर्तमान स्थिति में पार्टी के लिए मनहास किस तरह से उपयोगी हो सकते हैं, इसकी जानकारी खड़गे को मुंबई कांग्रेस के नेताओं ने दी।
मुंबई कांग्रेस के नेताओ की बात सुनने के बाद खड़गे ने कहा कि मुंबई कांग्रेस मजबूत हो, उसी के लिए वे भी काम करते हैं। आप सभी की भावनाएं से पार्टी हाई कमान को अवगत कराएंगे। लेकिन मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) के लोग भी पार्टी हाई कमान के सामने यह रखे, आखिरकार निर्णय तो वहीं लेगा। महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) को लेकर दादर स्थिति तिलक भवन में चर्चा हुई।
![]()













Leave a Reply