Advertisement

हर्षोल्लास के साथ अलीदादा स्टेट में मना महाशिवरात्रि

मुंबई। देवाधिदेव महादेव की उपासना का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाई गयी। लगातार सात दिनों तक चले पूजा अर्चना से शिवालय में सुबह से ही हर-हर महादेव, बम-बम महादेव गूंज होती रही। श्रद्धालु विभिन्न वस्तुओं से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक कर अपनी आस्था व्यक्त करते रहे। कुर्ला पूर्व के अमरदीप मित्र मंडल द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि कुर्ला पूर्व के अली दादा स्टेट में स्थित इस मंदिर को 1952 में खुद अली दादा ने बनवाया था। उन दिनों दादा खुद ही मंदिर की देखरेख व साज सज्जा की व्यवस्था करते थे। उनकी मौत के बाद स्थानीय अमरदीप मित्र मंडल द्वारा इस परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। हर साल की तरह इस वर्ष भी इस शिव मंदिरों में सजावट के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

शिवरात्रि के दूसरे दिन मंडल द्वारा शिवभंडारा का वितरण किया गया जहां करीब 6 हजार श्रद्धालुओं ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। अमरदीप मित्र मंडल के अध्यक्ष भास्कर म्हात्रे नें बताया कि इस वर्ष शिवरात्रि को मौके पर स्थानीय नगरसेवक कप्तान मलिक भी दर्शन के लिए अलीदादा स्टेट में स्थित शिव मंदिर में आए और महाप्रसाद में शामिल हुए। इस महापर्व को सफल बनाने में राजेश जयसवाल, अब्दुल कादिर रामपुरे (डैनी) उमेश अल्हाट आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *