Advertisement

पानी जहाज से गिरे मजदूर की मौत

मुंबई। चिपलुन में पानी के जहाज से नीचे गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह झारखंड के गोलगो डुमरी प्रखंड का रहने वाला था। यह जानकारी झारखंडी एकता संघ, मुंबई से सक्रिय सदस्य विजय प्रसाद ने दी। घटना 19 जून की देर रात का है। मृतक रमेश महतो की लाश 21 जून को बरामद किया जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड, गिरिडिह जिला के गोलगो, डुमरी प्रखंड के रहने वाले रमेश महतो (23) लगभग 4 महीने पहले झारखंड से महाराष्ट्र के चिपलुन में नौकरी के लिए आया था।

वह अपने गांव के सहकर्मियों के साथ रहता था। सहकर्मी दासो महतो और मोहसिन आलम के अनुसार पिछले तीन महीने से वह समुन्द्र से बालू निकालने वाले पानी के जहाज पर काम कर रहा था। बताया जाता है कि रमेश महतो 19 जून की रात लगभग 10 बजे अपने गांव में मोबाइल के जरीये परिवार के लोगों से बात की थी। इसके बाद वह रात में जहाज से गिर गया, इसकी जानकारी उसके सहकर्मियों को भी नहीं लगी।

20 जून की सुबह रमेश को जहाज पर ना पाकर किसी अनहोनी की अशंका को देखते हुए इसकी जानकारी जहाज के मालिक निशार खटमले को दिया गया। निशार के सहयोग से 21 जून की सुबह करीब 8 बजे रमेश का मृत शरीर समुन्द्र से निकाला गया। इसके बाद इसी दिन उसके पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के द्वारा चिपलुन से झारखंड (पैतृक गांव) भेज दिया गया। इस हादसे की जानकारी उसके परिवार के लोगों को मिलने पर पूरे गांव में मातम छा गया है और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *