Advertisement

सुपुर्द-ए-खाक हुए दानिश जेहन

दानिश जेहन ने 21 साल की उम्र में बुलंदियों को छुआ

मुंबई। एमटीवी के रियलिटी शो ‘Ace of Space’ के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर और दानिश जेहन के अचानक निधन की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। दानिश जेहन के निधन पर उनके फैंस को अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है। दानिश जेहन का बीते गुरुवार को एक कार हादसे में निधन हो गया। बता दें कि दानिश जेहन एक शादी से लौट रहे थे, तभी वाशी में उनका कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस हादसे में दानिश का निधन हो गया। दानिश को अंतिम विदाई देने के लिए फैंस हजारों की संख्या में दानिश के जनाजे में पहुंचे। मुंबई के कुर्ला स्थित कब्रिस्तान में दानिश को सुपुर्द-ए-खाक के लिए ले जाया गया। इस दौरान विकास गुप्ता को भी दानिश के जनाजे में शामिल होते हुए देखा गया।

महज 21 साल की उम्र में दानिश ने लोकप्रियता हासिल की थी। दानिश जेहन मस्तमौला इंसान थे, जिसकी झलक उनके वीडियो में साफतौर पर दिखाई देती है। दानिश अपने हेयर स्टाइल और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते थे। दानिश जेहन के वीडियो हमेशा ही धमाल मचाते थे। दानिश जेहन सोशल मीडिया पर जाना पहचाना नाम था और उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी थी।

दानिश जेहन की मौत की खबर से उनके दोस्तों और फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। उनके निधन के बाद भी इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही थी। अब खबर है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है। बता दें कि दानिश जेहन ने एक्सिडेंट से कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और तस्वीरों से धमाल मचा देने वाले दानिश जेहन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का दिल भी जीत लिया था। लेकिन दानिश का इस तरह चले जाने ने उनके फैन्स को जबरदस्त झटका पहुंचाया है।

<script async src=”//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”></script>
<!– JP7 –>
<ins class=”adsbygoogle”
style=”display:inline-block;width:728px;height:90px”
data-ad-client=”ca-pub-8915263483872161″
data-ad-slot=”1043103685″></ins>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
</script>

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *